15वे वित्त की राशि में बन्दरबांट का आरोप, नाराज सदस्यों ने किया कलेक्टर से शिकायत
बालोद :- जनपद पंचायत गुंडरदेही में सामान्य सभा का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 15 वे वित्त जनपद की राशि का आबंटन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई जनपद पंचायत गुंडरदेही को 15 वे वित्त की कुल राशि 2 करोड़ 4 लाख की राशि प्राप्त हुई, जिसमें 24 जनपद सदस्यों को 8 लाख 50 हजार प्रत्येक सदस्य को अपने क्षेत्र विकास के लिए मिलना था।
लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के मनमानी एवम क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद जी का धौंस दिखाकर अपनी मनमानी पर उतर आए और जनपद सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष बोलती है कि मैं अपने हिसाब से जनपद सदस्य को क्षेत्र के विकास के लिए राशि दूंगी।
मैं चाहूं तो किसी को कम दु या ज्यादा दूँ, आपको क्या मतलब हमारा सरकार है।
ऐसी स्थिति में आज गांव के विकास के लिए भी पार्टी देखकर काम होने लगा है आज के बैठक में पूरी तरह से विपक्ष के विचारों को दबा दिया गया।

विपक्ष के पूरे जनपद सदस्य इस मनमानी के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किया और विपक्ष के सभी सदस्य इस मामले को लेकर जल्द ही जिला पंचायत सीईओ,कलेक्टर व सांसद जी से मिलकर इस तरह से हो रही मनमानी के विरुद्ध व अपने क्षेत्र की गांव के विकास के लिए लड़ाई लड़ेंगेजब सम्माननीय सदस्यों के द्वारा अपने प्रस्ताव को लिखने के लिए बोला गया, तो सीईओ एवम बाबू के द्वारा प्रस्ताव लिखने से मना कर दिया गया।
इस सामान्य सभा मे विरोध करने वालो में जनपद सदस्य अनिल सोनी, निर्मला हेमन्त साहू, गायत्री ठाकुर, तेजराम साहू, दुर्गेश्वरी यादव, प्रेम कुमार गोरे, चंद्रिका गिरधर साहू, वेद कुमारी गजेंद्र, हीरा लाल गांधी आदि सम्मिलित रहे।
