केन्‍द्र सरकार 15 दिनों में राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को एक करोड़ 90 लाख टीके नि:शुल्‍क भेजेगी

नई दिल्ली :- केन्‍द्र सरकार अगले 15 दिनों में राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को एक करोड़ 90 लाख टीके नि:शुल्‍क भेजेगी।

इसमें एक करोड़ 62 लाख 50 हजार कोविशील्‍ड और 29 लाख 49 हजार कोवैक्‍सीन के टीके शामिल हैं।

ये टीके 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों, स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियो और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को लगाये जाएंगे। इससे पहले केन्‍द्र सरकार ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को एक करोड 70 लाख टीके भेजे थे।