भारत बायोटेक को 2 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों पर कोवैक्‍सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति

नई दिल्ली :- भारत बायोटेक को दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों पर कोविड टीके कोवैक्‍सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दी गयी है।

केन्‍द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति ने इन परीक्षणों की सिफारिश की है।

भारत के औषधि महानियंत्रक ने विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें मान ली हैं। ये परीक्षण पांच सौ पच्‍चीस स्‍वस्‍थ स्‍वयंसेवकों पर किए जाएंगे। परीक्षण के दौरान स्‍वयंसेवकों को दोनों टीके लगांए जाएंगे।

दोनों टीकों के बीच  28 दिनों का अंतराल होगा।