रासायनिक खाद के दरो में वृद्धि के विरोध को लेकर प्रदेश वर्चुवल बैठक में सामिल -मदन साहू

डोंगरगांव :- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी, आदरणीय पी.एल. पुनिया जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी, प्रदेश प्रभारी महामंत्री – संगठन एवं किसान काग्रेस प्रदेशध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला जी के निर्देशनुसार आज किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें मदन साहू प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस को अपनी बात रखने का मौका मिला जिसमे निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुयीः

बैठक में जिन विषय में निर्णय हुआ उसमें प्रमुख दिनांक 15.05.2021 शनिवार को पुरे प्रदेश में किसान कांग्रेस धरना दे कर , रासायनिक खाद में वृद्धि को कम करने की मांग करगें एवं स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन , सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित कर रसायनिक खाद कि दरो में वृद्धि को तत्काल कम करने कि मांग करेंगे।

धरना अपने – अपने घरो में देगे एवं सोशल मिडिया के माध्यम से सभी किसानों को जानकारी देगे।

किसानो को कृषि कार्य हेतु सस्ता डीजल उपलब्ध कराने कि मांग । केन्द्र छत्तीसगढ़ का 60 लाख मीट्रिक चावल तत्काल खरीदे।

वर्चुअल बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुयी :-

1. केन्द्र सरकार द्वारा खाद की किमतों में वृद्धि की निंदा एवं वापस लेने कि मांग ।
2. इस वर्ष की राजीव गांधी न्याय योजना की प्रथम किश्त 21 मई को दिये जाने हेतु मान. राहुल गांधी जी और मुख्यमंत्री मान, भूपेश बघेल जी का आभार ।

3. प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत , सम्पूर्ण सिचाई जलकर माफी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार ।

4. कोरोना काल में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सहायतार्थ किये गये कार्यों पर चर्चा ।

5. प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसल सहित अन्य हानि का आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायत उपलब्ध कराने के निर्देश देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार किया, साथ ही रवि फसल के गेंहू , धान सब्जी विक्रय हेतु कृषि उपज मंडी खोलने कि मांग किया है।

साथ ही खरीफ फसल हेतु KCC राशि देने हेतु खाद बीज भण्डार हेतु सोसाइटी खोलने कि मांग किया है , साथ ही सोसाइटी के कर्मचारी , राशन दुकान के कर्मचारीयो को प्रथमिकता से वेक्सीन लगवाने कि मांग किया है