हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे

गुवाहाटी :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हिमंता बिस्‍वा सरमा, असम के नये मुख्ययमंत्री होंगे। उन्हेंआज गुवाहाटी में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया।

इस बैठक में केन्द्रीय प्रेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर और अरूण सिंह  मौजूद थे। इनके अलावा वरिष्ठ नेता बी एल संतोष और विजयन्ता जयपांडा भी इस बैठक में उपस्थित थे।

इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को सौंपा।

जलुकबाड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित श्री सरमा 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले, व तरूण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

सरमा नॉर्थ ईस्ट डेमाक्रेटिक एलांयस-एन ई डी ई के संयोजक भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।