गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीविजन पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

नई दिल्ली :- गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीविजन पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। शाह ने एक ट्वीट में कहा कि राष्‍ट्र ने एक निर्भीक और बहादुर पत्रकार को खो दिया है, जो हमेशा निष्‍पक्ष रिपोर्टिंग के लिये तत्पर रहा। गृहमंत्री ने रोहित के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

एक निजी समाचार चैनल में कार्यरत टीवी पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना का कोविड संक्रमण के कारण आज सुबह निधन हो गया।