रेलवे ने राज्‍य सरकारों की मदद के लिए चार हजार से अधिक रेल डिब्‍बों को कोविड देखभाल और आईसोलेशन सुविधा के रूप में बदला

नई दिल्ली :- रेलवे ने कोविड उपचार के लिए बिस्‍तरों की कमी की समस्‍या से निपटने में राज्‍य सरकारों की मदद के लिए चार हजार दो रेल डिब्‍बों को कोविड देखभाल और पृथकवास केन्‍द्र में बदल दिया है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्‍ट्र के नंदूरबार में कोविड देखभाल केन्‍द्र में बदले गये रेल डिब्‍बों की कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की। रेलवे ने नंदूरबार में 94 रेल कोच में यह व्‍यवस्‍था की है। राज्‍य सरकार चिक‍ित्‍सा केन्‍द्रों में जगह कम पड़ने पर इनका उपयोग करेगी।

इस बीच, उत्‍तर रेलवे ने दिल्‍ली की शकूरबस्‍ती रेलवे स्‍टेशन पर 50 कोच और आनंद विहार स्‍टेशन पर 25 कोच इस कार्य के लिए निर्दिष्‍ट किये हैं। दिल्‍ली सरकार ने रेलवे से पांच हजार बिस्‍तरों की व्‍यवस्‍था करने का अनुरोध किया था।