कोरोना मरीजों के लिए जिले में तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड संसदीय सचिव ने कोरोना संक्रमण से निपटने की जा रही व्यवस्था को लेकर कलेक्टर से की चर्चा

महासमुंद :- कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा लाभ दिलाने के लिए जिले में तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था हो गई है। इसमें सरकारी चिकित्सालय के अलावा निजी चिकित्सालय शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी संसाधन जुटाने की हरसंभव पहल की जा रही है। उक्त जानकारी कलेक्टर डोमन सिंह ने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर को दी।

आज रविवार को संसदीय सचिव चंद्राकर ने कोरोना संक्रमण से निपटने की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डोमन सिंह व जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा से चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोना पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिले में सरकारी व प्राइवेट हाॅस्पिटलों को मिलाकर तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की गई है। करीब 20 दिन के भीतर ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें निजी हाॅस्पिटल प्रबंधन का सहयोग भी लिया गया है। इसके अलावा अन्य जरूरी संसाधन जुटाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

मैन पाॅवर बढ़ाने भी डीएमएफ फंड से प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जीवनदीप समिति व रेडक्रास के फंड से भी संसाधन की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से निपटने किए जा रहे प्रयास की सराहना की है।