जिला हाॅस्पिटल को मिली चार और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन संसदीय सचिव की पहल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए आगे आ रहे समाज व संगठन

महासमुंद :- कोरोना वायरस की विपदा से निपटने जिला हाॅस्पिटल को चार और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन मिली है। ये मशीन दानदानदाताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दान की है।

संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अपील और पहल पर जिला हाॅस्पिटल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने समाजिक व संगठन के लोग आगे आ रहे हैं।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों व दानदाताओं से संकट की इस घड़ी में सहयोग की अपील की है। जिस पर चंद्राकर कुर्मी समाज ने दो, चंद्रनाहू शिक्षण समिति महामसुंद ने एक व धरमचंद श्रीश्री माल ने स्व. मेघराज बसंती देवी श्रीश्रीमाल ट्रस्ट की ओर आँक्सीजन मशीन दान की है।

यह मशीन कल शनिवार को संसदीय सचिव चंद्राकर को सौंपी गई। वहीं कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने जीवनदीप समिति जिला हाॅस्पिटल महासमुंद के नाम 25 हजार रूपए का चेक सौंपा। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्नेही जायसवाल व जिला सहसचिव ईश्वर सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा संसदीय सचिव चंद्राकर को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कोरोना के इस संकट काल में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने सहयोग के लिए दानदाताओं व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि जीवनदीप समिति जिला महासमुंद के एसबीआई के अकाउंट नंबर 30093297205 में सहयोग के लिए राशि दान की जा सकती है। दान की राशि से जीवनदीप समिति द्वारा संसाधन जुटाई जाएगी।

कोरोना से निपटने स्टाफ नर्स की होगी भर्ती

जिला हाॅस्पिटल में जल्द ही स्टाफ नर्स की भर्ती कर ली जाएगी। यह जानकारी सिविल सर्जन डाॅ एनके मंडपे ने संसदीय सचिव चंद्राकर को दी है। सिविल सर्जन डाॅ मंडपे ने बताया कि स्टाफ नर्स के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, वार्ड ब्याय के पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं जीएनएम की फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की सेवाएं लिए जाने का भी निर्णय लिया गया है।