सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिविर टीके का मूल्य घटाया गया

नई दिल्ली :- सरकार के हस्तक्षेप से रेमडेसिविर टीके की कीमत कम हो गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण ने एक ज्ञापन में कहा है कि प्रमुख दवा कंपनियों ने केन्द्र के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिविर टीके की कीमतों में स्वेच्छा से कटौती करने की घोषणा की है।

सरकार के इस कदम से टीका किफायती मूल्यों पर उपलब्ध होगा।

कैडिला हेल्थकेयर के रेमडेक टीके की कीमत दो हजार आठ सौ रूपये की बजाय आठ सौ 99 रूपये होगी।

सिनजेन इंटरनेशनल के रेमविन टीके की कीमत अब तीन हजार नौ सौ पचास रूपये के स्थान पर दो हजार चार सौ पचास रूपये होगी।

डॉक्टर रेड्डी के रेडिक्स टीके का मूल्य पांच हजार चार सौ रूपये के स्थान पर दो हजार सात सो रूपये होगा।

सिपला के सिपरेमी टीके का मूल्य चार हजार रूपये की बजाय तीन हजार रूपये होगा।

मेलान फार्मास्क्युटीकल्स के डेसरेम का टीका चार हजार आठ सौ रूपये के स्थान पर तीन हजार चार सौ रूपये में उपलब्ध होगा।

जूबीलेंट जेनेरिक के जूबी-आर का टीका अब चार हजार सात सौ रूपये की बजाय तीन हजार चार सौ रूपये में मिलेगा।

हेट्रो हेल्थ केयर का कोविफॉर का टीका पांच हजार चार सौ रूपये के स्थान पर तीन हजार चार सौ 90 रूपये में उपलब्ध होगा।