जिला स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल रूम स्थापित
गरियाबंद :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक वस्तु मेडिकल ऑक्सीजन का जिले में संचालित अस्पतालों में सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिले में मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर (91656-02767) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जिला स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल रूम स्थापित कर, समिति गठित किया गया है। समिति में एसके सिंग, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद (9826755444 ) , शैलाभ साहू जिला परिवहन अधिकारी, गरियाबंद (7771841777) , नेतराम नवरत्न, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गरियाबंद (9479005735) , मीनाक्षी, वैष्णव सहा. औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग गरियाबंद (8103407883) सदस्य है।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष कमांक 07706 – 241288 है।
उक्त गठित समिति जिले में संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता का नियमित रूप से निगरानी करते हुए उसकी उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेंगे एवं आपूर्ति न होने की स्थिति में राज्य स्तरीय समिति से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
