केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली :- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी। जावड़ेकर ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन भी लगवाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं आज COVID पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना टेस्ट करवा सकते हैं.” बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मार्च के पहले सप्ताह में कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी।