रायपुर :- कोरोना पीड़ितो की डेड बॉडी स्टोरेज और परिवहन के लिए 2500 रुपए तक की राशि लेने के आदेश का परीक्षण कर उसके शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं ।

यह निर्देश आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये और कहा कि इसका परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करे ।