छत्तीसगढ़ में भी करोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैली हुई है,इसी के साथ ही गरियाबंद जिला भी बुरी तरह प्रभावित
फिंगेश्वर- पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी करोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैली हुई है और साथ ही गरियाबंद जिला भी बुरी तरह प्रभावित है।
लोग आए दिन संक्रमित हो रहे और काल कवलित भी हो रहे हैं,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है,सिर्फ फिंगेश्वर में स्थानीय स्तर पर व्यापारी संघ और प्रबुद्ध नागरिक समूह की सोच और प्रयास से तीन दिनों के सामूहिक बंद का सफल प्रयोग किया जा रहा है।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कही है।
उनहोंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने परिस्थितियों को देखते हुए 15 अप्रैल से 10 वीं बोर्ड होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है,लेकिन 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होनी है,जिसमें सार्वजानिक और व्यक्तिगत रूप से जोत जंवारा का आयोजन किया जाता है,जिसमें लोगों भीड़ होने की पूरी संभावना है ऐसे में प्रशासन को स्पष्ट रूप से एकल जोत जंवारा जलाने के साथ सार्वजनिक रूप से दर्शनों को प्रतिबंधित किये जाने के स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने चाहिए साथ ही जल्द से जल्द लाकडाउन लागू करने की जरूरत है।
उन्होंने ने कहा सिर्फ दुकानों के खुलने बंद करने के समय निर्धारण करने से कुछ नहीं होगा जब तक शराब दुकानो और साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर कोई निर्देश नहीं दिया जाएगा।
तिवारी ने कहा कि बहुत चिंता की बात है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कारोना वायरस के संक्रमण की दूसरी बड़ी खतरनाक लहर चल रही है लेकिन सरकार अपने जनहित के कर्तव्यों में बुरी तरह पिछड़ गई है, सिर्फ पांच राज्यों के चुनावों के कारण मोदी जी का यह कहना कि अभी लाकडाउन की स्थिति नहीं है,जबकि पूरे देश में कारोना वायरस कम होने की स्थिति में आ गया था लेकिन चुनावों,सरकारी,समाजिक और धार्मिक आयोजनों को मिली छूंटो के चलते देश एक बार फिर से करोना वायरस के संक्रमण की दूसरी खतरनाक लहर की चपेट में आ गया है,जिससे उबरने के लिए कोई सार्थक और व्यापक उपाय सरकार के पास भी नहीं है,अब तो स्थानीय और व्यक्तिगत रूप से अपना और अपनों का बचाव संभव है,उन्होंने फिंगेश्वर के व्यापारी संघ और प्रबुद्ध नागरिको की स्वमेव तीन दिन के बंद ककी पहल का आभार मानते हुए गरियाबंद जिला प्रशासन से त्वरित सकारात्मक पहल करने की मांग की है।
