प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने AIIMS में लगवाई कोरोना की दूसरी डोज, बोले-टीके से हराएंगे वायरस

नई दिल्ली:- आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। सुबह पीएम मोदी एम्स पहुंचे जहां उन्हें कोरोना की दूसरी डोज के रूप में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई गई।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। इससे पहले पीएम मोदी को वैक्सीन की पहली डोज 01 मार्च को एम्स में ही लगी थी।

इस दिन वो अचानक नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे थे और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ लगवाई थी।

दिल्ली स्थित एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी थी।