फाफाडीह, गली नं 02 कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर :- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण की दृष्टि से नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत गली नं 02 फाफाडीह को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।

कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए पूर्व में कोटक भवन, पश्चिम में भीम सरिया डोर का मकान, उत्तर में रोड गली तथा दक्षिण में राठौर भवन तक निर्धारित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।