फैंसी एवं किराना दुकान के लिए रोहित ध्रुव को दो लाख रूपये का चेक प्रदान
गरियाबंद :- राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुसूचित जनजाति स्माॅल बिजनेस सी.एच.जी 255 योजना अंतर्गत जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद को प्राप्त लक्ष्य के विरूद्व जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 28 अक्टूबर 2020 एवं 23 मार्च 2021 में हितग्राही रोहित कुमार ध्रुव पिता श्यामलाल उम्र 39 ग्राम मैनपुरकला तहसील मैनपुर का चयन किया गया।
हितग्राही रोहित कुमार ध्रुव को फैंसी एवं किराना दुकान हेतु दो लाख रूपये का चेक कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा कल प्रदान किया गया।
हितग्राही रोहित ध्रुव ने कहा कि विषम परिस्थिति में राशि स्वीकृत हुई है। इससे मेेरे जीवन में बदलाव आयेगा।
उन्होंने जिला अंत्यावसीय विकास निगम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी भारतेंदू देवांगन मौजूद थे।

