पेइचिंग में राजनयिक, चीनी मित्र और विदेशी मीडिया ने भारतीय दूतावास में होली समारोह में भाग लिया
नई दिल्ली :- पेइचिंग में विभिन्न देशों के राजनयिक, बहुपक्षीय संगठनों के सदस्य, समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े चीनी मित्र और विदेशी मीडिया ने भारतीय दूतावास में आयोजित होली समारोह में भाग लिया।
चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री ने लगभग 500 विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।
इन मेहमानों ने भारत की उदार नीति के भव्य प्रदर्शन में खुशी और मस्ती देखी जो लोक संपर्क के लिए एक अवसर बन गया।
इससे पहले चीनी लोगों में लोकप्रिय भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर खान ने भारतीय दूतावास परिसर में अपने जन्मदिन का आयोजन किया था।
