NATIONAL

एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सबको लगेगा कोरोना टीका,केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली :- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि 01अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अब 45 साल से ऊपर के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं। अब नियम सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं है, बल्कि अब 45 साल से ज्यादा उम्र के आम नागरिक भी टीका लगवा सकेंगे।