संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाने के भारत के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के भारत के प्रस्‍ताव का सर्वसम्‍मति से अनुमोदन कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स यानी अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाने के प्रस्‍ताव को सह प्रायोजित करने और समर्थन करने वाले सभी देशों का आभार व्‍यक्‍त किया है।

मोदी ने कहा कि भारत को इस बात का हर्ष है कि इसने मोटा अनाज को लोकप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

उन्‍होंने कहा कि यह कृषि वैज्ञानिकों और स्‍टार्टअप समुदायों के लिए शोध तथा नवाचार का विषय भी प्रदान करता है।