NATIONAL

सरकार उन लोगों के लिए सोमवार से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करेगी जो अन्‍य बीमारियों से ग्रस्‍त हैं

सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों तथा 45 वर्ष से ऊपर के उन लोगों के लिए सोमवार से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करेगी जो अन्‍य बीमारियों से ग्रस्‍त हैं।

टीकाकरण के इस चरण के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसे देखते हुए आज और कल टीकाकरण का कार्य नहीं किया जायेगा। इसकी वजह कोविन-1 से कोविन-2 के लिए सूचना प्रौदयोगिकी प्रणाली  को परिवर्तित करना भी है।

दस हजार सरकारी अस्‍पतालों में इस श्रेणी के लोगों को कोविड का टीका मुफ्त में लगाया जायेगा तथा 20 हजार निजी अस्‍पतालों में स्‍थापित टीकाकरण सुविधा के लिए लोगों को कीमत अदा करनी होगी। इस आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण के नये चरण के शुरू होने से देश में कोविड टीकाकरण कई गुना बढ जायेगा।