NATIONAL

सरकार प्रेस की स्‍वतंत्रता और लोगों के अधिकारों के प्रति वचनबद्ध है: रविशंकर प्रसाद

केन्‍द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार प्रेस की स्‍वतंत्रता और लोगों के अधिकारों के प्रति वचनबद्ध है। लेकिन उन्‍होंने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्‍यवस्‍था भी उतनी ही महत्‍वपूर्ण है।

पटना उच्‍च न्‍यायालय के शताब्‍दी समारोहों का उद्घाटन करते हुए प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया ने लोगों को सशक्‍त बनाया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार आलोचना का सम्‍मान करती है। यहां तक कि नागरिक प्रधानमंत्री की भी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल अगर नफरत फैलाने के लिए किया जाता है, तो कार्रवाई करनी ही होती है।

विधि मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों के दुरूपयोग और फर्जी खबरों को लेकर चिन्‍ता जताई जाती रही है। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया पर न्‍यायपालिका और न्‍यायाधीशों के विवेक के बारे में आपत्तिजनक टिप्‍पणियां नहीं की जानी चाहिएं।