CITY

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित चयनित होने पर प्रशिक्षण अवधि में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

गरियाबंद :- भारत सरकार एवं सुजुकी मोटर्स, बेचराजी, जिला अहमदाबाद (गुजरात) के संयुक्त तत्वाधान में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए न्यूनतम 55  प्रतिशत अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण एवं उम्र 18 से 20 वर्ष के आवेदक पात्र होंगे। प्रशिक्षण की अवधि 2 वर्ष की होगी। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिमाह 11 हजार रूपये छात्रवृत्ति के साथ एन.सी.वी.टी. का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

प्रशिक्षण अवधि में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी एवं आने-जाने के लिए साईकल प्रदाय की जायेगी।

जिला रोजगार अधिकारी के.एन साहू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक 25 फरवरी 2021 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद में अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रति सहित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, में 25 फरवरी 2021 को प्रातः 11.00 बजे से 3 बजे तक उपस्थित होकर प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 से सम्पर्क किया जा सकता है।