STATE

कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए

कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा आज चिकमगलूर जिले के कडूर के निकट रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

64 वर्षीय धर्मे गौड़ा जनता दल -एस के विधायक थे और 2018 में ऊपरी सदन के उपाध्यक्ष चुने गए थे। जनता दल-एस के अध्यक्ष देवेगौड़ा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य ने अपने एक शालीन राजनीतिज्ञ को खो दिया है।

ऊपरी सदन में कांग्रेस सदस्यों द्वारा उन्हें कई दिन तक परेशान किए जाने के बाद यह घटना हुई है।