STATE

भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी राज्‍यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्‍यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिये गए हैं।

यह उपचुनाव लोक जनशक्ति पार्टी के संस्‍थापक और केन्‍द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद कराया गया है।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सुशील कुमार मोदी को राज्‍यसभा का सदस्‍य बनने पर बधाई दी।