9 वीं के छात्र ने स्कूल में लगाई फांसी, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप
धमतरी | जिले के ग्राम रुद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के टॉयलेट में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली | इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया है, सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस मौके पर पंहुचा कर शव का पंचनाम बना कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है |
बताया जा रहा है कि ग्राम भोयना निवासी समीर साहू सरस्वती शिशु मंदिर रुद्री में कक्षा 9वी का छात्र था… जो स्कूल आने के बाद टॉयलेट में जाकर फांसी लगा लिया | बताया जा रहा है काफी देर तक टॉयलेट का दरवाजा बंद था, नहीं खुलने पर स्कूल प्रबंधन को शंका हुई , जिसके बाद दरवाजा को जैसे तैसे खोला गया| खोलने के बाद अंदर देखा तो छात्र फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला |
एसआई घनश्याम वर्मा ने बताया कि छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी नहीं लग पाया है
|फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
