रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना केस में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 78 नए केस की पहचान हुई है। आज 17 जिलों में कोरोना मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 3 जिलों से केस सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 19,दुर्ग जिले से 14 और बिलासपुर जिले से 11 नए मरीजों की पहचान हुई है। राहत है कि आज 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब 339 एक्टिव केस हैं।


