रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को 6 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें रायपुर जिले में 3,दुर्ग जिले में 2 और कोरिया जिले में 1 नए केस मिले हैं। शेष 25 जिलों में राहत है। यहां आज एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। इसी तरह आज 16 जिलों में एक्टिव केस नहीं हैं। ये जिले आज कोरोना फ्री हैं। प्रदेश में आज 3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की खबर है कि आज भी किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब 38 एक्टिव केस हैं।


