फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनाकर अवैध वसूली करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार
दुर्ग | जिले के धमधा थाना पुलिस ने फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर डॉक्टर और मेडिकल दुकानों पर चेकिंग और अवैध वसूली करने वाले 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की धमधा थाना क्षेत्र में ग्रामीण डॉक्टर एवं मेडिकल स्टोर में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर लोगों को परेशान किया जा रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय पुंढीर दुर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धमथा निरीक्षक पी. डी. चन्द्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल दुकान वालो को धमकाने वाले व्यक्तियो की पता चलने एवं प्रार्थी के रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियो को ग्राम पंडरिया जिला केसीजी से पकड़कर लाया गया जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि ये मेडिकल दवाई दुकन वाले लोगो को फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर फोन से डराना धमकाना बताया है। जिनके खिलाफ थाना धमधा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो 1 मनीष जंघेल पिता हिरा लाल जंघेल उम्र 19 वर्ष पदमावतीपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी, 2 भूषण वर्मा पिता कोमल राम उम्म्र 22 साल पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी, 3 तारन वर्मा पिता फगुवा राम वर्मा उम्र 24 साल पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी, 4 टाकेश्वर जंघेल पिता मोतीलाल जघेल उम्र 21 साल पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी, 5 यतेनमणी अंचित पिता महेश अंचित उम्र 24 साल पंडरिया थाना छुईखदान को गिरफ्तार किया गया है।
