44वां शतरंज ओलम्पियाड आज से चेन्‍नई में शुरू होगा

नई दिल्ली :- 44वां शतरंज ओलम्पियाड का उद्घाटन आज चेन्‍नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्‍टेडियम में होगा। विश्व प्रसिद्ध यह प्रतियोगिता पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चेन्नई के पास माम्मलपुरम में इसका उदघाटन करेंगे। दस अगस्त तक चलने वाले इस शतरंज ओलम्पियाड में अब तक के सबसे अधिक 189 देश भाग ले रहे हैं।