रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी के मौसम में 380 विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली : रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी के मौसम में 380 विशेष ट्रेनों के छह हजार 369 फेरे लगा रहा है। इन रेललाइनों से जुड़े गंतव्य- पटना-सिकंदराबाद, पटना-यशवंतपुर, बरौनी-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, विशाखापत्तनम-पुरी-हावड़ा, मुंबई-पटना और मुंबई-गोरखपुर हैं।

इन 380 विशेष रेलगाडि़यों में 25 हजार से अधिक सामान्य कोच और 55 हजार से अधिक स्लीपर कोच हैं।