आईपीएल क्रिकेट का 31वां मैच आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच

नई दिल्ली :- आईपीएल क्रिकेट का 31वां मैच आज दिल्ली में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसे प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए अपने अगले सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

सनराइजर्स ने टूर्नामेंट में उम्मीद बनाए रखने के लिए छह मैचों के बाद कैन विलियमसन को डेविड वार्नर की जगह टीम का कप्तान बनाया है। अब उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच मे चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी लय फ़िर बना ली है।