रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। प्रदेश के 7 जिलों से 15 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। 4 मरीज आज स्वस्थ हुए हैं। किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में अब 62 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी की है। इसके मुताबिक आज 21 जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। 14 जिले आज की स्थिति में कोरोना मुक्त हैं। यहां अभी एक भी एक्टिव केस नहीं हैं।


