भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई,आदर्श निगम बनाया जाएगा

रायपुर |
जीत के बाद महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि महापौर बनते ही उनका मुख्य काम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मूलभूत सुविधाओं के लिए अब आम जनता को अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सुंदर रायपुर शहर बनेगा। साथ ही रायपुर नगर निगम को आदर्श निगम बनाया जाएगा।
नवनिर्वाचित महापौर ने कहा कि अब उनका मुख्य काम यह भी होगा कि भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगे। कांग्रेस के पांच वर्षों के कुशासन से शहर की जनता त्रस्त हो चुकी थी। किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार या काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा को सभी निकायों में एकतरफा जीत मिली है। इसके पीछे मुख्य कारण राज्य सरकार के 13 महीनों में किए गए विकास कार्य है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही विकास कर सकती है।
यह जनता की जीत है
उन्होंने कहा कि यह एतिहासिक जीत जनता की है। जनता ने मोदी जी की गारंटी व विष्णु देव सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है। अब निगम में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार नहीं होगा। रायपुर में 15 सालों तक कांग्रेस के महापौर रहे और आम जनता विकास को तरसती रही। अब जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल गई है। जनता के विश्वास की सुनामी में कांग्रेस के सारे भ्रष्टाचारी बह गए है।