राज्यपाल ने माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही को शुभकामनाएं दी
राज्यपाल को पर्वतारोही गुप्ता ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहरायी गई छत्तीसगढ़ का प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान की
रायपुर:- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से 19 नवम्बर को यहां राजभवन में माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की।
गुप्ता ने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ शासन का वह प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप दिया। जिसे उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फहराया था। यह प्रतीक चिन्ह एक राज्य सम्मान के रूप में राजभवन में रखी जाएगी।
राज्यपाल ने उन्हें माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय पाने के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।
आपने माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। आप हमारे प्रदेश के गौरव है। आपसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने मई 2018 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त किया था।
वे प्रदेश के पहले पर्वतारोही है जो यह उपलब्धि हासिल की है।
